{"_id":"6816766bcebebd5edf07b59a","slug":"rider-dies-after-bike-slips-in-mud-hathras-news-c-56-1-sali1016-131003-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मिट्टी में बाइक फिसलने से सवार की मौत, दोस्त व उसकी बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मिट्टी में बाइक फिसलने से सवार की मौत, दोस्त व उसकी बेटी घायल
Sun, 04 May 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 04 May 2025 01:32 AM IST
सार
एक बाइक पर तीन सवार जैसे ही गांव कैलोरा के निकट पहुंचे तो बारिश की वजह से गीली हुई मिट्टी में बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर गए। जिससे एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक दानी सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कैलोरा के निकट मिट्टी में बाइक फिसलने से मथुरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार अपने दोस्त की ससुराल अगसौली से लौट रहा था। हादसे में दोस्त व उसकी बेटी भी घायल हुई है।
विज्ञापन
मथुरा जिले के थाना जमुना पार क्षेत्र के गांव ढहरुआ निवासी 45 वर्षीय दानी सिंह अपने दोस्त वीरेंद्र की ससुराल सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली गए थे। रविवार की सुबह वह अगसौली से मथुरा लौट रहे थे। बाइक पर वीरेंद्र व उनकी सात वर्षीय बेटी गौरी भी सवार थी। वह जैसे ही गांव कैलोरा के निकट पहुंचे तो बारिश की वजह से गीली हुई मिट्टी में बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
मौके पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दानी सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मथुरा से दोपहर में दानी सिंह के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दानी सिंह गांव में खेती करते थे। इधर, घायल वीरेंद्र व उनकी बेटी का उपचार बागला जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन