फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   rickshaw puller fell into drainage, died

नाले में गिरा रिक्शा चालक, मौत

Tue, 05 Jan 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
rickshaw puller fell into drainage, died
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड मधुगढ़ी के निकट नाले में गिरने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी देर बाद रात को शव की शिनाख्त मोहल्ला श्रीनगर निवासी दिलशाद के रूप में हुई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी दिलशाद (35) पुत्र अशफाक रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की देररात को वह मधुगढ़ी के निकट रिक्शा लेकर नाले में गिर गया। काफी चीखने चिल्लाने पर भी वहां पर कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन

अब पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही। इधर मृतक के परिवार के लोग काफी रात होने तक उसके घर न लौटने पर उसकी तलाश में जुट गए। पोस्टमार्टम हाउस पर अज्ञात शव होने की सूचना पर वह वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त दिलशाद के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने अपनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed