{"_id":"5e6d1df98ebc3ea4c5134fa4","slug":"retired-army-man-died-during-treatment-hathras-news-ali2290903181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल सेवानिवृत्त फौजी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल सेवानिवृत्त फौजी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के शव पर श्रद्धांजलि देते मथुरा से आए आर्मी के अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव कलवारी में मकान के ऊपर से बिजली की केबल निकालने के विवाद में फायरिंग में घायल सेवानिवृत्त फौजी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जब मृतक के शव को श निवार की शाम को आगरा से यहां लाया गया तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी दोनों नामजदों की तलाश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि रामवीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव कलवारी सेवानिवृत्त फौजी था। उसके घर के सामने अजयवीर व राजवीर पुत्रगण मोहन सिंह का भी मकान है। आरोप है कि अजयवीर अपने घर कर बिजली की केबल रामवीर सिंह के मकान के ऊपर से डाल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को देखते ही देखते दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली रामवीर सिंह के लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दोनों भाई वहां से भाग गए। यह देख आरोपी वहां से भाग गए। गंभीर रूप से रामवीर को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। वहां निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद जब उसके गांव कलवारी लाया गया तो वहां कोहराम मच गया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दोनों नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गांव कलवारी में रिटायर्ड फौजी का शव आने पर लगी भीड़ व विलाप करते परिजन।- फोटो : HATHRAS

मृतक रामवीर सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS
विज्ञापन