{"_id":"5d3c99048ebc3e6d0354309b","slug":"retire-commotion-on-the-military-to-stop-detention-hathras-news-ali2094895181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी को हवालात में बंद करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फौजी को हवालात में बंद करने पर हंगामा
विज्ञापन

दरोगा के माफी मांगने पर शांत हुए आक्रोशित रिटायर्ड फौजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक रिटायर फौजी को हवालात में बंद करने पर थाना मुरसान में हंगामा खड़ा हो गया। अन्य रिटायर फौजी भी वहां आ गए। बाद में जब एक दरोगा ने रिटायर फौजी से माफी मांगी, तब मामला शांत हुआ।
मुरसान थाने में गांव सुरतिया के एक रिटायर फौजी जमीन के एक विवाद में थाने गए थे। बताते हैं कि थाने के एक दरोगा ने रिटायर फौजी को हवालात में बंद कर दिया। इस पर रिटायर फौजी ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। कुछ अन्य रिटायर फौजी भी वहां पहुंच गए और पुलिस की इस कार्रवाई पर तीखा रोष जताया।
इन फौजियों का कहना था कि आखिर बिना किसी कार्रवाई के उनके साथी को हवालात में कैसे बंद किया गया। स्थिति की नजाकत को देख रिटायर फौजी को पुलिस ने हवालात से बाहर किया और एक दरोगा ने खेद भी जताया। तब मामला शांत हुआ।