{"_id":"60bd105b8ebc3ee47e61fdc5","slug":"resolve-to-free-the-ponds-sadabad-news-ali2648757181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों को कब्जामुक्त कराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों को कब्जामुक्त कराने का लिया संकल्प
विज्ञापन
सादाबाद तहसील पर तालाब कब्जा मुक्त अभियान की शपथ लेते एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व कर्मी
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को तहसील क्षेत्र में गिरते भूगर्भ जल स्तर को ऊपर उठाने के लिए तालाबों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, तहसीलदार निधि भारद्वाज व अन्य सभी राजस्व कर्मियों ने संकल्प लिया। एसडीएम ने सभी सरकारी विभागों से लेकर कई जगह इस संकल्प के बैनर भी लगवाए।
एसडीएम ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर हमने राजस्व कर्मियों के साथ संकल्प लिया है कि तहसील क्षेत्र के सभी तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। तालाबों पर चाहे कब्जे स्थायी हों या अस्थायी, सभी को अभियान चलाकर ध्वस्त कराया जाएगा। मनरेगा के अंतर्गत सभी तालाब और जलाशयों में काम कराया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि तालाबों को कब्जा मुक्त करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जिन लोगों ने तालाबों की जमीन पर कब्जा कर रखा है, उनसे कहा गया कि वह स्वयं ही कब्जों को हटा लें, अन्यथा अभियान के दौरान सख्ती से कब्जे हटाए जाएंगे। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि तालाब व तालाब की श्रेणी में दर्ज भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो और उसका मूल स्वरूप हर हाल में बना रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।