फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   reshuffle in reservation of municipal body

Hathras News: नगर निकाय के आरक्षण में फेरबदल, नेताजी को राजनीति के लिए तलाशनी पड़ेगी नई जमीन

Sat, 01 Apr 2023 02:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 02:20 AM IST
सार

वर्ष 2017 में जहां हाथरस नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित था, तो वह इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया तो वहीं सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद इस बार इस बार अनारक्षित घोषित किया गया है।

विज्ञापन
reshuffle in reservation of municipal body
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव के अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना जारी हो गई। हाथरस नगर निकाय के अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना में इस बार जिले के कई निकायों के आरक्षण में फेरबदल किया गया है। इसका जिले की राजनीति पर भी असर पड़ेगा। 

विज्ञापन


वर्ष 2017 में जहां हाथरस नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित था, तो वह इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया तो वहीं सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद इस बार इस बार अनारक्षित घोषित किया गया है। जिले की सात अन्य नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण में भी फेरबदल है। हालांकि अभी अंतिम आरक्षण तय नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि अनंतिम आरक्षण में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। 
विज्ञापन


शासन ने जिस तरह से जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अनंतिम आरक्षण घोषित किया है। उससे  जिले की  राजनीति प्रभावित होगी। कई राजनीतिक सूरमा इस आरक्षण के हिसाब से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और उन्हेंं आगे किसी और चुनाव का इंतजार करने पड़ेगा। सबसे बड़ा फेरबदल हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर हुआ है। इस बार हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली बार यह अनारक्षित था। इसी तरह सिकंदराराऊ मेंं भी उलट हुआ है। पिछली बार सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इस बार वह अनारक्षित हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में यह थी आरक्षण की स्थिति

  • हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष- अनारक्षित 
  • सिकंदराराऊ नगर पालिकाध्य- अनुसूचित जाति
  • सासनी नगर पंचायत अध्यक्ष- अनुसूचित जाति 
  • हसायन नगर पंचायत अध्यक्ष- अनुसूचित जाति महिला 
  • पुरदिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष- महिला
  • सहपऊ, मेंडू, मुरसान व नगर पंचायत सादाबाद अध्यक्ष- अनारक्षित


इस बार यह है अनंतिम आरक्षण की स्थिति

  • नगर पालिकाध्यक्ष, हाथरस- अनुसूचित जाति
  • नगर पालिकाध्यक्ष सिकंदराराऊ- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष सहपऊ- अनुसूचित जाति महिला
  • नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष सासनी- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन-पिछड़ा वर्ग महिला
  • नगर पंचायत अध्यक्ष पुरदिलनगर- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष मुरसान- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष सादाबाद- महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed