फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Reservations for Jammu in trains are fullReservations for Jammu in trains are full

Hathras News: ट्रेनों में जम्मू के लिए फुल हुए आरक्षण

Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Reservations for Jammu in trains are fullReservations for Jammu in trains are full
अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद ही जम्मू के लिए चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गए हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग तक नहीं हैं। नो रूम की स्थित के चलते यात्रियों को सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाथरस जनपद से करीब 900 लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए अपने पंजीयन कराए हैं। इसके अलावा अन्य शहरों व राज्यों से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराए जाने के बाद ट्रेनों में इसका असर दिखाई दे रहा है। हाथरस के निकट मथुरा व अलीगढ़ से जम्मू के लिए जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति बहुत खराब है। स्थिति देखें तो 14 जुलाई को स्वराज एक्सप्रेस में लगभग सभी श्रेणी में नो रूम की स्थिति है। यही हाल मालवा एक्सप्रेस का है।
विज्ञापन


इसकेे अलावा अंडडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस में भी नो रूम है। इसके अलावा अलीगढ़ से इस तिथि में जम्मू मेल के स्लीपर में नो रूम व अन्य श्रेणी में वेटिंग हैं। टाटा एक्सप्रेस के स्लीपर व थ्री टियर दोनों में ही नो रूम की स्थिति है। पीआरओ अमित कुमार का कहना है कि अमरनाथ के लिए यात्रियों ने पहले ही अपने आरक्षण करा रखे हैं। आखिरी समय पर यात्री तत्काल कोटे का आरक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed