फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Reservation upset many leaders new land found again for politics

Hathras News: आरक्षण से कई नेता परेशान, राजनीति के लिए फिर तलाशनी होगी नई जमीन

Tue, 04 Apr 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 04 Apr 2023 01:22 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव को लेकर अनंतिम आरक्षण जारी हो चुका है। कई नगर निकायों के आरक्षण में काफी फेरबदल हुआ है। हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई तो है सिकंदराराऊ नगर पालिकाध्यक्ष पद अनारक्षित हुआ है। अन्य निकायों में भी आरक्षण बदला है।

विज्ञापन
Reservation upset many leaders new land found again for politics
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षण जारी होने के बाद जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे हैं। आरक्षण को लेकर कुछ नेता काफी परेशान हैं। उन्हें अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है।

विज्ञापन


निकाय में अध्यक्ष से लेकर सभासद तक का टिकट पाने के लिए दावेदार आलाकमान के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा में हैं और भाजपा में ही सबसे ज्यादा दावेदार हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर अनंतिम आरक्षण जारी हो चुका है। कई नगर निकायों के आरक्षण में काफी फेरबदल हुआ है। हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई तो है सिकंदराराऊ नगर पालिकाध्यक्ष पद अनारक्षित हुआ है। अन्य निकायों में भी आरक्षण बदला है। ऐसे में कुछ राजनेताओं के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


इस अनंंतिम आरक्षण के बाद उन्हें नए सिरे से अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करनी होगी। इधर, नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारी तेज है। अभी चुनाव आयोग से चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही दावेदार टिकट के दिए दावेदारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भाजपा में दावेदार हैं। वह स्थानीय पदाधिकारियों से लेकर आलाकमान तक को अपने आवेदन भेज रहे हैं। अन्य राजनीतिक दल भी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed