{"_id":"6859b51110c7208fb60c4fb3","slug":"reservation-to-go-to-jhansi-is-empty-waiting-to-come-hathras-news-c-56-1-mrt1060-133479-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस से झांसी: स्पेशल ट्रेन आज से, जिसमें है जाने के लिए आरक्षण खाली, आने के लिए वेटिंग हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस से झांसी: स्पेशल ट्रेन आज से, जिसमें है जाने के लिए आरक्षण खाली, आने के लिए वेटिंग हुई शुरू
Tue, 24 Jun 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:42 AM IST
सार
वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर का कहना है ट्रेन में अगर भीड़ सही रहती है तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
आज से लालकुआं से वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन की पहली यात्रा के लिए हाथरस से झांसी के लिए सभी श्रेणियों में आरक्षण खाली हैं, लेकिन वापसी की यात्रा में झांसी से हाथरस के लिए शयनयान में वेटिंग शुरू हो गई है। वातानुकूलित श्रेणी में आरक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस से झांसी जाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है। इसके बारे में लोगों को अधिक जानकारी न होने की वजह से आसानी से आरक्षण मिल रहे हैं। ट्रेन नंबर 04181 व 04182 का दोनों ओर से हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहराव है। इस ट्रैक से ग्वालियर के लिए एक मात्र अन्य ट्रेन का संचालन हो रहा था, जिसमें बर्थ को लेकर काफी दिक्कत है।
विज्ञापन
ऐसे में अब स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी आराम होगा। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर का कहना है ट्रेन में अगर भीड़ सही रहती है तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन