फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Requested Shutdown for Laxmipuram, Received It for Indirapuram: Contract Worker Dies

Hathras News: शट डाउन मांगा लक्ष्मीपुरम का, दिया इंदिरापुरम का, संविदा कर्मी की मौत

Sat, 23 May 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 23 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Requested Shutdown for Laxmipuram, Received It for Indirapuram: Contract Worker Dies
राजन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Archive
शट डाउन मांगने में हुई लापरवाही ने बृहस्पतिवार की रात लाइनमैन राजन सिंह (50) की जान ले ली। उनके कहने पर साथी कर्मी ने शट डाउन लक्ष्मीपुरम का मांगा था, लेकिन उपकेंद्र से इंदिरापुरम का शट डाउन दे दिया गया। लाइन पर काम करने चढ़े राजन को तेज करंट लगा और वह सीधे 30 फीट नीचे सीधे सड़क पर सिर के बल गिरे। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके हाथ-पैर भी बुरी तरह झुलस गए थे।
विज्ञापन




सासनी के गांव खोरना निवासी राजन सिंह प्रगतिपुरम फीडर पर लाइनमैन के पद पर संविदा पर तैनात थे। पिछले एक माह से उनकी ड्यूटी शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक की थी। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बिजलीघर पर शिकायत मिली कि नगला अलगर्जी रोड स्थित लक्ष्मीपुरम कॉलोनी पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया है। इससे वोल्टेज घट-बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




राजन सिंह रात नौ बजे सीढ़ी लेकर अपने साथी लोकेश के साथ मौके पर पहुंचे। यहां सीढ़ी लगाकर देखा तो 11 हजार की लाइन से ट्रांसफाॅर्मर के लिए आ रहा एक तार टूटा था। उनके कहने पर लोकेश ने बिजलीघर से शट डाउन लिया। बस यहीं चूक हो गई। बताते हैं कि लक्ष्मीपुरम की जगह इंदिरापुरम का शट डाउन दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शट डाउन का इशारा मिलते ही राजन सिंह ने जैसे तार पकड़कर प्लास से ऐंठने का प्रयास किया तो उन्हें जोरदार झटका लगा और वह सीधे सड़क पर आ गिरे। यह देख साथी लाइनमैन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आनन-फानन राजन सिंह को इमजरेंसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



इधर, डर के कारण लोकेश की तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद वह नजर नहीं आया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां शव देख कोहराम मच गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।













पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यदि परिवार की ओर से तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी









पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। शुरुआत जांच में एक्सईएन ने जानकारी दी है कि कर्मी सीढ़ी अनियंत्रित होने के कारण नीचे गिरा है। फिलहाल ठेका कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मदद दिलाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अगर किसी विभागीय कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-अजीत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed