{"_id":"5d9e23f08ebc3e93de1259e2","slug":"report-of-murder-filed-in-case-of-death-of-young-man-on-railway-track-shaphu-news-ali215762515","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत पर पिता ने कोतवाली में दी हत्या की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत पर पिता ने कोतवाली में दी हत्या की तहरीर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहपऊ (हाथरस)। जलेसर रोड मानिकपुर स्थित फ्रेंट कॉरिडोर लाइन से युवक का शव बरामद होने के मामले में मृतक के पिता ने हत्या की तहरीर दर्ज कराई है। परिजन और रिश्तेदारों का कहना है कि दीपक की हत्या की गई है। मंगलवार की देर रात दीपक के पिता राकेश कुमार गौतम ने शिव चरण पुत्र परशुराम, उसके पुत्र अमन उर्फ गोलू निवासी जलेसर रोड व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार दीपक के पिता का कहना है कि उन्होंने करीब आठ साल पहले आरोपी को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार उधारी के रुपये देने के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा। जिसके बाद हमने पैसे मांगने बंद कर दिए। सोमवार की शाम छह बजे आरोपी गोलू उसके पुत्र को घर पर लेने आया था। कई लोगों ने दीपक को गोलू के साथ जाते भी देखा। दीपक के पिता ने बताया कि जब वह 11 बजे तक घर नहीं आया तो वे और उनका पुत्र उसे खोजने आरोपी के घर गए लेकिन, वहां दोनों नहीं मिले। सुबह उन्हें पता चला कि रेलवे लाइन पर किसी युवक का शव मिला है। जब वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव देख उनके होश उड़ गए।
उल्लेखनीय है कि जलेसर रोड (मानिकपुर) के पास दिल्ली से हावड़ा जाने वाली फ्रेंट कॉरिडोर लाइन पर सोमवार की देर रात पुलिस को एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त दीपक कुमार उर्फ दीपू (18) पुत्र राकेश कुमार गौतम निवासी रामपुर जलेसर रोड के रूप में हुई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना हैं कि मृतक के पिता के तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है फिर भी सभी तथ्यों पर गौर से जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।