{"_id":"674ca985941c4e3abf09a926","slug":"report-of-food-samples-in-hathras-fci-warehouse-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में 145 बंदरों की मौत: आज आएगी खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट, वितरण होगा या नहीं, पता चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में 145 बंदरों की मौत: आज आएगी खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट, वितरण होगा या नहीं, पता चलेगा
Mon, 02 Dec 2024 04:53 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:53 AM IST
सार
भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत हो गई थी। एफसीआई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में सोशल मीडिया पर खाद्यान्न के जहरीले होने की खबर फैलने के बाद शासन की ओर से खाद्यान्न के वितरण व उठान पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के मामले में आज खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्यान्न वितरण और उठान पर लगी रोक के संबंध में अग्रिम आदेश जारी हो सकेंगे। मंडलीय कार्यालय की जांच कमेटी की निगाहें भी नमूनों की जांच रिपोर्ट पर अटकी हुई हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही जांच कमेटी अपनी अग्रिम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कलवारी रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के बाद दफनाने का मामला सुर्खियों में आया था। मामले में एफसीआई कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इधर, इस मामले में सोशल मीडिया पर खाद्यान्न के जहरीले होने की खबर फैलने के बाद शासन की ओर से खाद्यान्न के वितरण व उठान पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
खाद्यान्न का नमूना एकत्रित किया गया था। इस नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। अब नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आज को खाद्यान्न के नमूनों की रिपोर्ट आएगी। खाद्य निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट आ सकती है। नमूनों की जांच होने में समय लगता है।
विज्ञापन