फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   report filing against three people including karm yog seva sangh founder

कर्म योग सेवा संघ के संस्थापक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
report filing against three people including karm yog seva sangh founder
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसडीएम विजय शर्मा ने कर्म योग सेवा संघ के संस्थापक विवेकशील राघव समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल प्रवेश राना ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नामजदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम विजय शर्मा ने विवेकशील राघव, केशव देव निवासी सिकंदराराऊ तथा नरेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव सूआ मोहनपुर थाना हसायन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि -एक नेता के दलालों के माध्यम से काम कर रहे हैं उपजिलाधिकारी, यही काम हमसे भी कराया गया है, पूरा एक साल लग गया और लेखपाल यह कह कर पैसा ले लेते हैं कि अधिकारियों के चाय नाश्ते का पैसा कौन देगा, उनके खाने का पैसा कौन देगा, उपजिलाधिकारी दलाल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि ऐसी बयानबाजी कर मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इससे मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बता दें कि विवेकशील राघव कुछ समय से राशन डीलरों को लेकर धरना अनशन कर चुके हैं। कई राशन डीलरों की जांच भी हो चुकी है। जिससे शायद वे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed