{"_id":"6a3930f4ad34ef62930c6997","slug":"report-filed-in-road-accident-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars: ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, घायलों का अलीगढ़ में चल रहा इलाज, सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars: ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, घायलों का अलीगढ़ में चल रहा इलाज, सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 22 Jun 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:26 PM IST
सार
धर्मेंद्र अपने साथी नासिर के साथ कासगंज से सिकंदराराऊ आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनका भाई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों के घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घायल धर्मेंद्र सेठी के भाई कुलदीप सेठी ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि हादसा 14 जून की सुबह करीब 11:50 बजे हुआ था। धर्मेंद्र अपने साथी नासिर के साथ कासगंज से सिकंदराराऊ आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे उनका भाई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन