फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed for assault on Regional Higher Education Officer in GS College

Hathras: जीएस महाविद्यालय में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 29 Dec 2025 12:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 12:05 PM IST
सार

आरोप है कि नोटिस तामील कराने और निरीक्षण के दौरान जियो टैगिंग वीडियो बनाए जाने पर वहां मौजूद महाविद्यालय प्रबंधक व 6-7 लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया, उनके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

विज्ञापन
Report filed for assault on Regional Higher Education Officer in GS College
मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सादाबाद के कुरसंडा स्थित जीएस महाविद्यालय में क्षेत्रीय उच्चशिक्षाधिकारी अलीगढ़ मंडल, कॉलेज प्रबंधक और छह-सात लोगों के मध्य हुए विवाद, मारपीट में सादाबाद कोतवाली में 27 दिसंबर की देर रात सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ मंडल डॉ. जीएस मोदी की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


यह घटना जीएस महाविद्यालय, कुरसंडा में उस वक्त हुई, जब क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी महाविद्यालय का औचक निरीक्षण व नोटिस तामील कराने पहुंचे थे। रिपोर्ट में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने बताया कि 24 दिसंबर को जीएस महाविद्यालय सादाबाद में विश्वविद्यालय परीक्षा के संचालन के दौरान अपने स्टाफ के साथ औचक निरीक्षण किया था। जिसका जियो टैगिंग वीडियो भी साक्ष्य के रूप में बनाया गया था।
विज्ञापन


निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में महाविद्यालय को अपना पक्ष रखने का नोटिस देने के लिए अधिकारी 27 दिसंबर को दोपहर लगभग एक बजे पुनः महाविद्यालय पहुंचे। उस समय उनका ड्राइवर अवकाश पर था और अन्य लिपिकीय स्टाफ भी राजपत्रित अवकाश के कारण उपलब्ध नहीं था। जिसके चलते वे अपने पुत्र को वाहन चलाने व फाइल-डायरी संभालने के उद्देश्य से साथ ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नोटिस तामील कराने और निरीक्षण के दौरान जियो टैगिंग वीडियो बनाए जाने पर वहां मौजूद महाविद्यालय प्रबंधक व 6-7 लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया, उनके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में अधिकारी का मोबाइल फोन और चश्मा टूट गया। उनके पुत्र और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed