{"_id":"69e082b41b9b2a15260e14de","slug":"report-filed-for-assault-after-entering-the-house-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़, एसपी के निर्देश पर 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़, एसपी के निर्देश पर 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Apr 2026 12:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:04 PM IST
सार
आरोपियों ने घर पर हमला किया। सबमर्सिबल पंप तोड़ दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरबल गांव में रंजिश के चलते एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। यह घटना 22 मार्च शाम शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे। स्थानीय पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। अब 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी महेशचंद ने बताया कि 22 मार्च की शाम गांव के प्रेमकिशोर, देवदत्त, आकाश, सूरज, महेश, मुकेश, प्रताप, उम्मेद, गोधन, देवेश, प्रशांत, प्रेमकिशोर का भांजा, आनंद, रघुवीर, भूरी सिंह, भजनलाल और कुछ अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे, ईंट और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसे और परिवार की मोहिनी, हेमलता, कविता, राहुल, ऊषा, ज्ञानप्रकाश और मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। रात करीब 11 बजे आरोपियों ने दोबारा घर पर हमला किया। सबमर्सिबल पंप तोड़ दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। कोतवाली में 13 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन