फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   report filed against Chief Proctor on charge of sexual exploitation of girl students

Hathras News: छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में घिरे चीफ प्रॉक्टर, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी जल्द

Sat, 15 Mar 2025 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 09:57 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से पीसी बागला डिग्री काॅलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप वाले पत्र भेजे थे। शिकायत के साथ 12 फोटो भी भेजे गए थे, जिनमें वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। 
 

विज्ञापन
report filed against Chief Proctor on charge of sexual exploitation of girl students
पीसी बागला डिग्री कॉलेज का भवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश छात्राओं के यौन शोषण करने के आरोप में घिर गए हैं। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में करीब 18 महीने पहले राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुमनाम पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। इसमें पीसी बागला डिग्री काॅलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। शिकायत के साथ 12 फोटो भी भेजे गए थे, जिनमें वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। 
विज्ञापन


इनमें कुछ फोटो कॉलेज के ऑफिस के बताए जा रहे हैं। सीओ ने इसकी जांच की और फोटो में दिख रही छात्राओं के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने जांच में सहयोग नहीं किया। चार दिन पहले एसपी ने इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। इसमें शिकायत के कुछ तथ्य सही पाए गए हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। यह प्रकरण सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस चौकी इंचार्ज ने जांच के बाद प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।- चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed