फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Repair work carried out at railway crossing; traffic movement affected.

Hathras News: रेलवे फाटक पर हुआ मरम्मत कार्य, आवागमन प्रभावित

Sat, 03 Oct 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 03 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Repair work carried out at railway crossing; traffic movement affected.
एटा रोड रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य करते मजदूर। संवाद - फोटो : Samvad
एटा रोड के रेलवे फाटक पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। देर रात तक यह कार्य जारी था, जिससे इस फाटक से वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। वाहनों को कई दूसरे मार्गों से होकर गुजारा गया।
विज्ञापन

कई वाहन स्वामियों को दूसरे मार्गाें से निकलना पड़ा। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी इस फाटक पर लगातार 34 घंटे मरम्मत का कार्य किया गया था। उस समय थोड़ा सा कार्य बाकी रह गया था, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए फाटक खोल दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे ने दोबारा मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान वाहनों को गढ़ी बुद्धू खां रेलवे फाटक, एटा हाईवे ओवरब्रिज, अंडरपास जलेसर रोड की तरफ मोड़ा गया। रेलवे और कोतवाली पुलिस की तरफ से वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed