फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Repair damaged transformers in time

Hathras News: क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मरों की समय से मरम्मत कराएं

Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 11 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Repair damaged transformers in time
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में झटपट एवं निवेश मित्र की समीक्षा की। एमडी ने लाइन हानियों को सख्ती से रोकने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत समय से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




एमडी ने जिले की आबादी के सापेक्ष आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों एवं एसएचजी से सर्वे कराकर नए विद्युत संयोजन निर्गत करने की प्रगति, झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित संयोजनों की स्थिति, 1912 हेल्पलाइन पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। 1912 हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed