{"_id":"5b3bbec94f1c1b99468b4680","slug":"removal-of-je-from-construction-on-irregularity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर जेई को निर्माण कार्य से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर जेई को निर्माण कार्य से हटाया
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नाला
14वें वित्त आयोग की धनराशि से किला स्टेशन के निकट ढकपुरा रोड पर हुए नाला निर्माण में अनियमितताएं की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद टूट गई। इस संबंध में नगर पालिका के चेयरमैन आशीष शर्मा और ईओ स्वदेश आर्य भी सख्त रुख अपनाया है।
नाला निर्माण का कार्य देख रहे जेई निर्माण रईस अहमद को चेयरमैन ने अग्रिम आदेश तक पालिका के निर्माण संबंधी कोई भी कार्य नहीं लिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वित्तीय अनियमितता बरतने पर जेई के खिलाफ शासन को पत्र लिख कर कार्रवाई करने के लिए अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य को निर्देश दिए हैं।
बता दें कि 14वें वित्त आयोग की धनराशि से ढकपुरा रोड पर नाला निर्माण कार्य हुआ। नाले का निर्माण लगभग छह लाख की लागत से हुआ है। चेयरमैन आशीष शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि जेई की लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने जेई और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए ईओ को निर्देश दिए गए हैं। जेई रईस अहमद के स्थान पर अवर अभियंता सिविल डंबर सिंह से निर्माण का कार्य लिया जाए।
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा है कि इसी तरह सीयल वाल्मीकि बस्ती से जलेसर रोड तक नाला सफाई में अनियमितताएं करने के लिए जेई ने कागजों में हेरफेर करना चाहा, लेकिन निरीक्षण के बाद इस नाले की सफाई की निविदाओं की स्वीकृति के संबंध में आगामी कार्रवाई स्थगित कर दी गई। चेयरमैन ने बताया कि जेई रईस अहमद के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है।