फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Relief in Midhwali due to low water level of Yamuna

Hathras News: यमुना का जल स्तर कम होने से मिढ़ावली में राहत

Thu, 20 Jul 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 20 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Relief in Midhwali due to low water level of Yamuna
गांव मिढ़ावली में बैठक कर लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक करते तहसीलदार। संवाद - फोटो : samvad
राजधानी दिल्ली में बारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मिढ़ावली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा बुधवार को यमुना का जल स्तर कम होने से फिलहाल तो टल गया है। ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बुधवार को तहसीलदार अनिल कुमार ने गांव मिढ़ावली पहुंचकर वनखंडी महादेव मंदिर पर चौपाल लगाई और ग्रामीणों को यमुना जल से फिलहाल दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी अभी यमुना में नहाने से रोकें।
विज्ञापन




बीते कई दिनों से यमुना के बढ़ते जलस्तर से मथुरा जिले की सीमा से सटे तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण लगातार गांव से वनखंडी महादेव के चक्कर लगा रहे थे। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही थी। एसडीएम संजय कुमार ने निगरानी के लिए 24 घंटे तीन लेखपालों की तैनाती भी की थी। यमुना के पानी से कई एकड़ खेत भी डूब गए हैं।
विज्ञापन



फसलों को भी पानी से नुकसान पहुंचा है। आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई थी, इसलिए किसान और गांव के लोग परेशान नजर आ रहे थे। बुधवार को यमुना का जलस्तर करीब 100 मीटर तक घट गया है, जिससे ग्रामीण, प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तहसीलदार अनिल कुमार ने वनखंडी महादेव मंदिर पर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी से बच्चों को दूर रखें। बच्चों को पानी में नहाने से रोके। युवा भी सेल्फी लेने जैसी गतिविधियों से परहेज करें। इस तरह के प्रयास करने से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसके अलावा अन्य गांव में भी चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed