फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   relationship broke within two month

दो महीने भी नहीं टिक सका प्रेम विवाह

Mon, 09 Aug 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
relationship broke within two month
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

तीन वर्ष तक प्रेम संबंधों के बाद न्यायालय में की गई शादी महज दो माह ही टिक सकी। सिकंदराराऊ निवासी युवक आठ अगस्त को फरीदाबाद में अपनी पत्नी को रात में सोता हुआ छोड़कर अपने घर आ गया। पत्नी जब रात में पति को तलाशते हुए सिकंदराराऊ पहुंची तो आरोप है कि युवक के परिजनों ने युवती को मारपीट घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
सोनम कुमारी पुत्री सुरेश कुमार निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह फरीदाबाद की साईं एस्कॉर्ट कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथ सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी युवक शिवम कुमार पुत्र सुनील कुमार भी नौकरी करता था।
विज्ञापन

तीन वर्ष तक चले प्रेम संबंधों के बाद दो माह पूर्व उसने सुनील कुमार से उसके रिश्तेदारों की मौजूदगी में अदालत में शादी की थी। आठ अगस्त को शिवम उसको सोता हुआ छोड़कर चला आया। उसकी तलाश में वह सिकंदराराऊ आई और उसके घर पहुंची। वहां पर परिजनों ने उल्टे उस पर आरोप लगा दिया कि उसने उनके बेटे को गायब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। सोनम का कहना है कि सुनील अपने घर पर ही है। इधर, शिवम की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद सोनम उसके पुत्र के साथ मारपीट और गाली-गलौज करती थी। आठ अगस्त को उसने दोबारा शिवम के साथ ऐसा ही किया और उसका मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया। उसे शक है कि सोनम ने उसके पुत्र को गायब कर दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed