फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recruitment process started for vacant posts of assistant in 56 Gram Panchayats

Hathras News: 56 ग्राम पंचायतों में सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Wed, 12 Jun 2024 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process started for vacant posts of assistant in 56 Gram Panchayats
ग्राम पंचायत में रिक्त पड़े पंचायत सहायकों के पदों पर तैनाती के लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। जिले में 56 ग्राम पंचायतों में सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रकिया 15 जून से शुरू होगी। इसके लिए लेकर शासन ने तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन




जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को ऑनलाइन योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत में ही दिए जाने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई थी। पिछले कुछ महीनों में ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों द्वारा विभिन्न कारणों के चलते इस्तीफा दिया गया था।
विज्ञापन




वहीं कार्य न करने की दशा में ग्राम पंचायत की संस्तुति पर कुछ पंचायत सहायकों को अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त किया गया था। पिछले दिनों शासन की ओर से रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर सूचना मांगी गई थी। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि भर्ती प्रकिया के लिए सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







इन ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती प्रकिया

ब्लॉक हसायन की अमौसी, अंडौली, गिनौली किशनपुर, हैथा रघुनाथपुर, कानऊ, खेरिया कलां, कोंडरा-जहांगीरपुर, नगला आल, सिंचावली कदीम, ब्लॉक हाथरस की गढ़ी दूधाधारी, जाफराबाद, मिर्जापुर, राजपुर, शहजादपुर, ब्लॉक मुरसान की अहवरनपुर, गंभीर पट्टी बिसाना, गोलनगर, कुरावली, महमूदपुर जाटान, संटीकरा, सुरतिया, ब्लॉक सादाबाद की बहादुरपुर भूप, बरौस, बिसावर, दगसह, धानौटी, घाटमपुर, गीगला, जैतई, जटोई, करिया, मई, मिढ़ावली, नगला बनारसी, नसीरपुर, पचावली, रहपुरा, सुसाइन, तामसी, ब्लॉक सासनी की गढ़ी नंदराम, कौमरी, महमूदपुर बरसै, रघनियां, सहजपुरा, सुसायत खुर्द, ब्लॉक सहपऊ की बहादुरपुर देवकरन, दोहई, फतेहउल्लापुर, खेरिया, मांगरु, समदपुर, ब्लॉक सिकंदराराऊ की बांधनू, भिसी मिर्जापुर, महमूदपुर नगला ढक, नगला जलाल, नीजरा-गोकुलपुर, टटी डंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed