{"_id":"689114318193667aee0ac846","slug":"recommendation-to-cancel-the-recognition-of-10-schools-of-mursan-block-hathras-news-c-56-1-sali1016-135494-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुरसान ब्लॉक के 10 विद्यालयों के मान्यता समाप्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुरसान ब्लॉक के 10 विद्यालयों के मान्यता समाप्त करने की संस्तुति
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुरसान ने 10 विद्यालयों की मान्यता समाप्त (प्रत्याहरण) करने की संस्तुति की है। आरटीई पोर्टल पर प्रवेश, विद्यार्थियों के अगली कक्षाओं में पहुंचने और दूसरे विद्यालयों में प्रवेश लेने वालों की टीसी का ब्योरा फीड न करने पर यह कार्रवाई की गई है।
बीएसए स्वाति भारती ने तीन दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इन विद्यालयों के संचालकों को पत्र भेजकर 2025-2026 के प्रवेश की आरटीई पोर्टल सूचना अपलोड करने, पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या नॉट टेकन संबंधित कार्य की सूचना मांगी गई। इसके अलावा व्हा्टसएप ग्रुप और फोन करके भी सूचना अपलोड करने के लिए कहा गया, लेकिन इन विद्यालयों के संचालक ने ऐसा नहीं किया। ये मान्यता संबंधित नियमों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।
इन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की हुई संस्तुति
गायत्री विद्या मन्दिर, आरडी वाल विद्या मन्दिर, एसपीएस रेजीडेन्सियल हाईस्कूल, एचएल कन्या प्राथमिक पाठशाला, काव्य स्टार कॉन्वेन्ट प्राइमरी विद्यालय, सरस्वती शिक्षा मन्दिर, वर्द्धवारी, बाबा सौदान सिंह वीरमती देवी पब्लिक स्कूल, शिवदेव पब्लिक स्कूल, शिवचरन लाल प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर, ओपी कॉन्वेन्ट पब्लिक स्कूल।