{"_id":"66abbf029ce497801f01a5f8","slug":"reached-school-posing-as-a-fake-officer-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन लिखी गाड़ी पहुंची स्कूल: फर्जी अफसर बन खींचने लगे फोटो, बनाने लगे वीडियो, फिर हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन लिखी गाड़ी पहुंची स्कूल: फर्जी अफसर बन खींचने लगे फोटो, बनाने लगे वीडियो, फिर हुआ यह
Thu, 01 Aug 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:29 PM IST
सार
विद्यालय में सुबह 10 बजे दो लोग एक गाड़ी से पहुंचे। उस पर नीली बत्ती व हूटर लगा हुआ था। गाड़ी पर हाथरस का नंबर लिखा था। वह विद्यालयों के अभिलेखों और फोटो खींचने लगे। महिला अध्यापक का पढ़ाते हुए वीडियो भी बनाया। बार-बार पूछने पर टीम ने खुद को बिहार सेवा आयोग जेडी बताया।
विज्ञापन
फर्जी टीम की कार का शिक्षकों द्वारा लिया गया फोटो
- फोटो : शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के संविलियन विद्यालय मीतई में 1 अगस्त को नीली बत्ती लगी गाड़ी से कुछ लोग पहुंचे और खुद को बिहार सेवा आयोग का अधिकारी बताते हुए निरीक्षण करने लगे। इस दौरान शिक्षकों ने उनके फोटो खींचे तो वह गाड़ी लेकर भाग लिए।
विज्ञापन
इस संबंध में संविलियन विद्यालय मीतई के प्रधानाध्यापिका मनीषा श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुबह 10 बजे दो लोग एक गाड़ी से पहुंचे। उस पर नीली बत्ती व हूटर लगा हुआ था। गाड़ी पर हाथरस का नंबर लिखा था। वह विद्यालयों के अभिलेखों और फोटो खींचने लगे। महिला अध्यापक का पढ़ाते हुए वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
बार-बार पूछने पर टीम ने खुद को बिहार सेवा आयोग जेडी बताया। गाड़ी पर बिहार सर्विस कमीशन भी लिखा हुआ था। इस घटना की सूचना एबीएसए सुल्तान अहमद को दी । एबीएसए सुल्तान अहमद ने बताया कि स्टाफ ने टीम के आने के बारे में जानकारी दी थी। कोई फर्जी लोग थे। जैसे ही स्टाफ ने उनके फोटो लिए तो वह सरक गए। मामले की जानकारी बीएसए को दे दी गई है।
विज्ञापन