फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ration dealer got sugar for three months

Hathras News: तीन माह की चीनी डकार गया राशन डीलर

Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer got sugar for three months
दर्जनों कार्ड धारकों की तीन माह की चीनी डकारने के मामले में गांव बढ़ार के राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसकी दुकान के अनुबंध पत्र को निलंबित कर दिया है। कार्ड धारकों को अन्य राशन डीलरों के यहां अटैच किया गया है। राशन डीलर के खिलाफ दूरभाष पर पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार द्वारा जारी किए संबद्धीकरण आदेश में बताया है कि 5 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक को दूरभाष के माध्यम से राजेंद्र सिंह उचित दर विक्रेता गांव बढ़ार के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया था कि डीलर अंत्योदय कार्ड धारकों को कई माह से चीन का वितरण नहीं कर रहा है। इसी दिन पूर्ति निरीक्षक, लिपिक संतोष कुमार व दर्शन कुमार के साथ निरीक्षण के लिए राशन डीलर के यहां पहुंच गए। राशन की दुकान बंद मिली।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने टीम के साथ अंत्योदय कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन किया। दो दर्जन से अधिक कार्ड धारकों के यहां डोर टू डोर जाकर बयान दर्ज किए गए। सभी कार्ड धारकों ने बयानों में यह स्पष्ट बताया कि उन्हें तीन माह से चीनी का वितरण नहीं किया गया है। कई कार्ड धारकों के राशन कार्ड पर चीनी का वितरण भी दिखा दिया गया है। राशन डीलर द्वारा चीनी वितरण में घोटाला करने की पुष्टी होने पर राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह उचित दर विक्रेता बढ़ार की दुकान का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने बढ़ार के राशन कार्ड धारकों को राशन डीलर हरेश कुमारी समदपुर, बढ़ार से संबद्ध गढ़ी एहवरन के कार्ड धारकों को राशन डीलर दिलीप सिंह रसीदपुर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed