फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ration comes from the government treasury, not from anyone's home: Kushwaha

किसी के घर से नहीं, सरकारी खजाने से मिलता है राशन : कुशवाहा

Thu, 18 Jun 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ration comes from the government treasury, not from anyone's home: Kushwaha
गांव महौ खास में छत्रपति ​शाहू जी महाराज के जयंती समारोह को संबो​धित करते बाबू सिंह कुशवाहा। सं - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ खास में मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आम जनता को पांच किलो राशन सरकारी खजाने से मिलता है, कोई अपने घर से नहीं देता। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीतना वो चाहिए, जिसके ज्यादा वोट हों, लेकिन जीतता कौन है, जिसके कम वोट होते हैं। आयोजक और ग्रामीणों ने 51 किलो का पुष्पाहार पहनाकर और छायाचित्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जन अधिकार पार्टी की नीतियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में ऋृषि कुमार, भगवान सिंह शेखावत राशन डीलर, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष थान सिंह कुशवाहा, संतोष कुमार कुशवाहा, अशोक प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश कुमार राजावत, महीपाल सिंह, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed