फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rati Ka Nagla Railway Station to Become a Logistics Hub

Hathras News: रति का नगला रेलवे स्टेशन बनेगा लॉजिस्टिक हब

Wed, 29 Apr 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 29 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rati Ka Nagla Railway Station to Become a Logistics Hub
रति का नगला रेलवे स्टेशन।  संवाद - फोटो : Samvad
विनीत चौरसिया
विज्ञापन

हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रति का नगला रेलवे स्टेशन को माल परिवहन के लिए विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के कारोबारियों को माल की लोडिंग और अनलोडिंग की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। इस स्टेशन को कारोबारियों के लिए लॉजिस्टिक अब के रूप में तैयार किया जा रहा है।

रेलवे की योजना के तहत स्टेशन पर बड़ी रैक यानि मालगाड़ियों के लंबे डिब्बों को खड़ा करने के लिए दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। इनके तैयार हो जाने के बाद यहां से सीधे देश के किसी भी कोने तक माल भेजना आसान हो जाएगा। साथ ही रेलवे द्वारा जल्द ही पूरी रैक बुक करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे बड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रति का नगला स्टेशन की खास बात यह है कि यह सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र के ठीक सामने स्थित है। ऐसे में वहां स्थापित उद्योगों को अब माल ढुलाई के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे उद्यमियों के समय और लागत दोनों की बचत होगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे अपनी सुविधाओं का दायरा बढ़ा रहा है। उद्यमियों के लिए हर मुमकिन सुविधा दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन







नए औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा सीधा लाभ

सलेमपुर के पुराने औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ 499 एकड़ में विकसित हो रहे नए औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को भी इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। यहां स्थापित होने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों और भविष्य में आने वाले करीब 400 उद्योगों के संचालकों को कम भाड़े में माल भेजने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी उत्पादन लागत घटेगी और प्रतिस्पर्धा में मजबूती आएगी।






तेजी से तैयार हो रहा नया रेलवे ट्रैक
रेलवे द्वारा ट्रैक के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। करीब एक किलोमीटर लंबा एक ट्रैक बिछाया जा चुका है, जबकि मालगाड़ियों की शंटिंग के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबा अतिरिक्त ट्रैक तैयार किया जा रहा है। ये दोनों ट्रैक रति का नगला से हाथरस जंक्शन की दिशा में विकसित किए जा रहे हैं।







स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

जानकारों की मानें तो इस परियोजना के पूरा होने से हाथरस और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने से नए निवेश आकर्षित होंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रति का नगला रेलवे स्टेशन पर हो रहे यह विकास कार्य क्षेत्र के व्यापार और उद्योग के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed