फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   rape with women and make nude video

कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

Sun, 15 Nov 2020 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
rape with women and make nude video
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिसावर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व पति के भांजे पर कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के अलावा मारपीट कर गांव में छोड़ने और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर धारा 323, 328, 376 डी, 504, 506 के तहत इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी एक नामजद के साथ 20 मार्च 2013 को हुई थी। उसके पिता ने दहेज में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। उसके घर पर उसके पति के अलावा उसका भांजा भी अक्सर आता-जाता रहता था। शादी के करीब एक साल बाद भांजे ने उसके पति से साजिश करके कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर उसे कुछ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके पति व उसके पति के भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसे होश में आने पर दोनों ने उसको दिखाया।
विज्ञापन

उसके पति ने उसे धमकी दी कि आज के बाद तू उसके भांजे से राजी से शारीरिक संबंध बनाएगी। अगर तू ऐसा करने से मना करेगी तो तेरा ये वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा और तुझे घर से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद पति का भांजा उसके साथ आए-दिन उसकी बिना इच्छा के दुष्कर्म करता रहा। उसका पति उसे भांजे के साथ घर पर छोड़ आया और कहने लगा कि अब वह किसी और लड़की से शादी करेगा। जुबां खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके पति से उसे एक छह साल का बेटा और उसके भांजे से उसकी तीन साल की बेटी है। 13 सितंबर को उसका पति व उसके पति का भांजा उसे मारपीट कर उसे उसके गांव में बच्चों सहित छोड़ गए हैं और वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी दे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed