{"_id":"652548d280f88cdfcb082a94","slug":"rape-accused-absconding-for-four-years-arrested-with-rs-20000-reward-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: डॉक्टर बन बदायूं में चला रहा क्लीनिक, चार साल से था फरार, ऐसे पकड़ा 20 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: डॉक्टर बन बदायूं में चला रहा क्लीनिक, चार साल से था फरार, ऐसे पकड़ा 20 हजार का इनामी
Tue, 10 Oct 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:21 PM IST
सार
पकड़े गए असलम जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़कर पूर्व में आगरा में रहकर मेडिकल स्टोर पर काम कर रहा था। उसके बाद दिल्ली चला गया और अब ग्राम हिंडोल थाना सहसवान जनपद बदायूं में नाम बदलकर डॉ. शानू के नाम से क्लीनिक चला रहा था।
विज्ञापन
पकड़ा गया असलम उर्फ शान महोम्मद
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी 20 हजार रुपये के इनामी वांछित को सासनी व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने गिरफ्तार बदायूं से गिरफ्तार किया है। आरोपी बदायूं में क्लीनिक चला रहा था।
विज्ञापन
एसपी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि 30 अक्तूबर 2019 को एक महिला ने थाना सासनी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि दो अगस्त 2018 को असलम उर्फ शान मोहम्मद निवासी नानक, थाना सादाबाद, जिला हाथरस उसको नोएडा में नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां उसने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म काम किया। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन
इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त असलम उर्फ शान महोम्मद की गिरफ्तारी न होने पर आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर सात दिसंबर को पुलिस अधीक्षक ने 10000 रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 20000 रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि 10 अक्तूबर को एसओजी टीम ने तकनीकी इंटेलिजेंस की मदद से असलम को आरजी मेडिकल स्टोर भवानीपुर बल्ली थाना सहसवान जनपद बदायूं के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में असलम जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़कर पूर्व में आगरा में रहकर मेडिकल स्टोर पर काम कर रहा था। उसके बाद दिल्ली चला गया और अब ग्राम हिंडोल थाना सहसवान जनपद बदायूं में नाम बदलकर डॉ. शानू के नाम से क्लीनिक चला रहा था। क्षेत्र में वह डॉ. शानू आगरा वालों के नाम से प्रसिद्ध था। गिरफ्तारी के समय वह काफी सतर्क था।
पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सतर्कता से घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में अशोक कुमार सिंह प्रभारी एसओजी, स्वॉट टीम, निरीक्षक मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक सासनी केशवदत्त शर्मा के अलावा एसआई मयंक चौधरी एसओजी, सचिन शर्मा, अवधेश कुमार, ललित, धर्मेंद्र, रिंकू, प्रवेंद्र, उमेश उपस्थित रहे। इस मौके पर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।