फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ramu and Kiran won in 10 thousand meter race

Hathras News: 10 हजार मीटर दौड़ में रामू व किरण ने मारी बाजी

Mon, 30 Oct 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 30 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ramu and Kiran won in 10 thousand meter race
पुलिस लाइन में आयोजित 14वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आगरा जोन के आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी जनपदों की टीमों ने भाग लिया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय और प्रवेश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




100 मीटर महिला दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, विजेता ने द्वितीय तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष दौड़ हिमांशु ने प्रथम, रिंकित ने द्वितीय तथा अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला दौड़ में अर्चना ने प्रथम, अक्षिका ने द्वितीय तथा रूचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 हजार मीटर पुरुष दौड़ में दिग्विजय ने प्रथम, रामू ने द्वितीय तथा गिरधारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 हजार मीटर महिला दौड़ में किरण ने प्रथम, प्रविता चाहर ने द्वितीय तथा बृजेश रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक पुरुष प्रतियोगिता में अजय चौधरी ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय तथा ललित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद महिला प्रतियोगिता में क्षमा ने प्रथम, बुसरा ने द्वितीय तथा मोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




तार गोला पुरुष प्रतियोगिता में विपिन ने प्रथम, रविकांत ने द्वितीय तथा सौरव मालिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तारगोला महिला प्रतियोगिता में रश्मि ने प्रथम, मोनी शर्मा ने द्वितीय तथा कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में राहुल अत्री ने प्रथम, सौरव मालिक ने द्वितीय और सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद महिला प्रतियोगिता में सोनिया ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांस कूद पुरुष में प्रदीप कुमार ने प्रथम, अतुल ने द्वितीय तथा सोनू वालियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बांस कूद महिला में सोनिया ने प्रथम तथा सुनीता यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर स्टेपल चेंज पुरुष प्रतियोगिता में रवि ने प्रथम, रिंकित ने द्वितीय तथा अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर स्टेपल चेज महिला प्रतियोगिता में अर्चना ने प्रथम, अलका ने द्वितीय और सुगंधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed