{"_id":"641b507bb7acc75a9b09b236","slug":"ramlila-will-not-be-organized-due-to-lack-of-money-hasayan-news-c-2-1-ali1021-74162-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 200 साल से होता आया था आयोजन, रुपये के अभाव में इस बार नहीं होगी रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 200 साल से होता आया था आयोजन, रुपये के अभाव में इस बार नहीं होगी रामलीला
Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
सार
पुराने समय में कस्बा को महामारी से बचाने के लिए विद्वानों के कहने पर रामलीला का आयोजन शुरू किया गया था। 200 साल पुरानी रामलीला इस बार भी रुपये के अभाव में नहीं होगी। कोरोना के कारण बीते दो साल से रामलीला का अयोजन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
रामलीला का मंचन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में चैत्र नवरात्र में होने वाली 200 साल पुरानी रामलीला इस बार भी रुपये के अभाव में नहीं होगी। कोरोना के कारण बीते दो साल से रामलीला का अयोजन नहीं किया गया था। इसके बाद यह स्थाई तौर पर बंद हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय उर्फ देवा लाला ने बताया कि रामलीला आयोजन के लिए रुपये का इंतजाम नहीं हो पाया। वह जब गांव में चंदा लेने के लिए जाते हैं, तो कुछ लोग चंदा देने से भी कतराते हैं।
विज्ञापन
रामलीला देखने के लिए कम लोग ही आते हैं। हालांकि रामलीला नहीं होने पर कुछ लोग निराश भी हैं। लोगों ने बताया है कि पुराने समय में कस्बा को महामारी से बचाने के लिए विद्वानों के कहने पर रामलीला का आयोजन शुरू किया गया था।
विज्ञापन