फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rambhadracharya spoke openly on the Gyanvapi in Hathras

Rambhadracharya: ज्ञानवापी पर आ गया है, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी आएगा ऐसा ही फैसला

Thu, 01 Feb 2024 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:58 AM IST
सार

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने हाथरस के लाड़पुर में रामकथा के दौरान ज्ञानवापी फैसले पर कहा कि ऐसा फैसला कृष्ण जन्मभूमि में भी आना है। उन्होंने कहा कि वह यह वचन देते हैं कि हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि लेकर रहेंगे।

विज्ञापन
Rambhadracharya spoke openly on the Gyanvapi in Hathras
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी में व्यास जी तहखाना में ब्राह्मण पूजा कर सकते हैं। इसी प्रकार का फैसला कृष्ण जन्मभूमि में भी आना है। उन्होंने कहा कि वह यह वचन देते हैं कि हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि लेकर रहेंगे। ये बातें उन्होंने हाथरस के गांव लाड़पुर में चल रही रामकथा के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ शंकराचार्य मुझ पर छींटाकशी कर रहे हैं कि वह जेल नहीं गए, लाठियां नहीं खाईं। वे पता कर सकते हैं कि मैं जेल गया था या नहीं। मैंने लाठियां भी खाई हैं। कोर्ट में भी गवाही दी थी और उससे फैसले की दिशा बदल गई। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की गवाही से फैसला आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि पूरा वातावरण राममय हो चला है। लोकसभा 2024 का चुनाव आ रहा है। सभी प्रतिज्ञा लें, जिस विपक्ष को राम सीता से प्रेम नहीं है, उनको वोट नहीं करनी है। विपक्ष रामलला के मंदिर में गया ही नहीं तो फिर विपक्ष को वोट लेने का क्या अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed