फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raman Inventors and Kalam Launcher won the match

Hathras News: रमन इन्वेंटर्स व कलाम लांचर ने जीते मैच

Fri, 17 Mar 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Raman Inventors and Kalam Launcher won the match
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच रमन इन्वेंटर्स व जोशीले ध्यानचंद के बीच हुआ। दूसरा मैच कलाम लांचर व पटेल युनाइटर्स के मध्य खेला गया। रमन इन्वेंटर्स और कलाम लांचर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रमन इंवेंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। सुनील शर्मा ने 36 व अंशुल सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जोशीले ध्यानचंद की टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच कलाम लांचर और पटेल युनाइटर्स के मध्य हुआ। पटेल युनाइटर्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। कलाम लांचर ने 9 विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच उमेश को दिया गया। मैच की अंपायरिंग गौरव पचौरी, प्रवीण कौशिक, अतुल वर्मा और कान्हा ने की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता भी हुई। इसका उद्घाटन भी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक योगेश माहौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रथम चरण के मैचों में क्रमश: भुवनेश बैराठ, डॉली, कृतिका आर्य एवं पूनम शर्मा ने अपने अपने मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को मैच का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed