{"_id":"6acb3d86c6da9787e107caed","slug":"ram-barat-took-place-in-sadabad-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद: धूमधाम से निकली राम बरात, चारों भाइयों के दिव्य स्वरूप देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद: धूमधाम से निकली राम बरात, चारों भाइयों के दिव्य स्वरूप देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, हुई पुष्पवर्षा
Sun, 11 Oct 2026 01:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 PM IST
सार
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घरों की छतों और दुकानों से भक्तों ने फूल बरसाए, वहीं महिलाएं आरती की थालियां सजाकर प्रभु के दर्शन के लिए खड़ी रहीं।
विज्ञापन
सादाबाद में निकली राम बरात
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद कस्बे में श्री रामलीला समिति की ओर से निकाली गई राम बरात का शुभारंभ विनोवा नगर चौराहे से हुआ। भव्य रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम के साथ अनुज लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप भी अपने-अपने रथों पर सवार होकर निकले। चारों भाइयों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घरों की छतों और दुकानों से भक्तों ने फूल बरसाए, वहीं महिलाएं आरती की थालियां सजाकर प्रभु के दर्शन के लिए खड़ी रहीं।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य रावत ने शोभायात्रा में शामिल हुए डॉ. अविन शर्मा, धर्मेंद्र गौतम सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विपिन लवानिया, चरण सिंह सागर, गौरव वार्ष्णेय, अनुज शर्मा, अनुभव लवानिया, दीपू शर्मा, यश गौतम, निशांत शर्मा काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन