{"_id":"5988abc54f1c1bd7468b45a8","slug":"rakshabandhan-sisters-shed-love-on-brother-s-wrist","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन ः बहनाें ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन ः बहनाें ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
rakhi
- फोटो : amar ujala
फूलों का तारा का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है। इसी जज्बे के साथ सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, चावल से तिलक कर राखी बांधी।
भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को गिफ्ट भी दिए। ग्रामीण क्षेत्र के काफी लोगों ने ससुराल जाकर बूरा खाने की रस्म भी निभाई। सोमवार को बहनों ने उपवास रखकर अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी और घेवर और अन्य मिठाइयों से भाइयों का मुंह मीठा किया। भाइयों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को दक्षिणा और गिफ्ट दिए।
इंटरनेट पर रही रक्षाबंधन की धूम ः सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी रक्षाबंधन पर्व की धूम रही। सुबह से ही रक्षाबंधन की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर भी लोगों ने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सजने-संवरने का भी चला दौरः रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों के लिए हाथों पर मेहंदी रचाई। त्योहार पर सजने-संवरने के लिए महिला और युवतियों की शहर के ब्यूटी पार्लरों पर भी भीड़ लगी रही।