फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rajewahi track, 200 bigha wheat crop submerged

रजवाहे की पटरी कटी, 200 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Sat, 14 Apr 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद हाथरस। Updated Sat, 14 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rajewahi track, 200 bigha wheat crop submerged
सादाबाद में रजवाह कटने से फसल डूबने के बाद चिंतित मुद्रा में बैठा किसान। - फोटो : Amar Ujala
शनिवार की तड़के पानी ओवरफ्लो हो जाने से विधीपुर की तरफ से दघेंटा रजवाहे की पटरी कट गई। इससे टीकैत और विधीपुर के कई किसानों के खेतों में पानी भर गया। करीब 200 बीघा गेहूं की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। किसान अब प्रशासन से इस नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले चार-पांच दिन से गेहूं के किसान बेमौसम बारिश से परेशान थे। शनिवार की सुबह चार बजे गांव टीकैत से गुजर रहे दघेंटा रजवाहे की पटरी कट गई। इससे रजवाहे के आसपास वाले खेतों में पानी भर गया। इन खेतों में गेहूं की फसल कटने को थी, तो कुछ किसानों ने फसल को काटकर डाल रखा था। पानी भर जाने से फसल डूब गई।
विज्ञापन


रजवाहे की पटरी कटने की जानकारी जब किसानों को हुई तो वे खेतों की तरफ दौड़े। कई किसानों ने तो अपनी फसल को पानी में डूबने से बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। रजवाहे की पटरी कटने की जानकारी सिंचाई महकमे के अफसरों को सुबह पांच बजे ही दे दी गई, लेकिन शाम तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। किसान खुद ही कटी पटरी को ठीक करने में जुटे रहे। किसानों में सिंचाई महकमे के प्रति काफी आक्रोश था। इन किसानों ने मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों की फसल हुई बर्बाद 
गांव विधीपुर के किसान जगवीर सिंह की 15 बीघा, दलवीर की पांच बीघा, अमर सिंह की 10 बीघा, टीकैत के किसान मनोज की 12 बीघा, बादाम सिंह की 10 बीघा, मान सिंह विधीपुर की सात बीघा, गुड्डूु की पांच बीघा, मुखत्यार सिंह की पांच बीघा, सरमन की चार बीघा, सत्यभान की चार बीघा, कालीचरन की छह बीघा, हरप्रसाद की 12 बीघा, भैंरा की पांच बीघा, अनिल की पांच बीघा, अशोक की 10 बीघा, बबुआ की 10 बीघा, चंद्रपाल की अरहर 14 बीघा, श्रवण की पांच बीघा, अनिल चौधरी की पांच बीघा, सत्यप्रकाश की 14 बीघा गेहूं की फसल रजवाहे के पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। इनके अलावा और भी किसान हैं, जिनका नुकसान हुआ है।


उन्हें दघेंटा रजवाहे की पटरी कटने की जानकारी हुई है। वह लेखपालों की टीम को भेजकर किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराएंगे। फिर इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी, जिससे किसानों को राहत मिल सके। जयप्रकाश, एसडीएम, सादाबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed