फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rajbaha's drain overflowed, then thirty bighas of crop filled with water

Hathras News: रजबहा की नाली हुई ओवरफ्लो, फिर तीस बीघा फसल में भरा पानी

Fri, 22 Nov 2024 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rajbaha's drain overflowed, then thirty bighas of crop filled with water
गांव मढ़ाका में रजबहा की नाली ओवरफ्लो होने से खेत में भरा पानी। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र में माइनर ओवरफ्लो होने की वजह से बुधवार को करीब 60 बीघा फसल में पानी भर गया था। बृहस्पतिवार को गांव मढ़ाका में फिर रजबहा की नाली ओवरफ्लो होने की वजह से करीब तीस बीघा आलू व गेहूं की फसल में पानी भर गया। दोनों गांव के किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। सिचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सहपऊ रजवाहे से निकलने वाला शहवाजपुर रजबहा गांव मढ़ाका के किसानों के खेतों पर आकर समाप्त हो जाता है। इसके अंतिम छोर पर सिंचाई विभाग ने इस रजवाहे के दोनों और नालियां बना दी हैं। इनसे शहवाजपुर के अलावा गांव परसौरा, प्रेम सिंह का नगला, नगला विसी, नगला प्राण, नगला भोलू आदि गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। अंत में गांव मढ़ाका के किसानों के खेतों पर आकर यह रजवाहा समाप्त हो जाता है। इस विभाग ने दोनों नालियों में से एक तरफ की नाली सफाई की गई है। जबकि दूसरी को अपने हाल पर छोड़ दिया। पानी अधिक होने से वह नाली ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल तो कम, लेकिन आलू की फसल पूरी तरह खराब हो गई। इन किसानों में गुलाब सिंह के 12 बीघा, शिवराम सिंह की छह बीघा आलू की फसल में पानी भर गया। अन्य किसानों के गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। पीडि़त किसानों ने युवा नेता साकेत चौधरी के साथ एसडीएम संजय कुमार से मिले। सिचाई विभाग के जिम्मेदारों की शिकायत करते हुए अपनी हुए नुकसान के बारे में बताया। एसडीएम का कहना है कि उन्होंने सिंचाई विभाग को इस मामले में लापरवाही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed