{"_id":"6a8a0d01b24a9f159501d4e4","slug":"rajasthani-and-bareilly-style-jhumkas-are-making-a-splash-in-the-market-hathras-news-c-56-1-hts1003-153147-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाजार में खनक रहे राजस्थानी-बरेली स्टाइल के झुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाजार में खनक रहे राजस्थानी-बरेली स्टाइल के झुमके
Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक दुकान पर सजे झुमकों को देखती युवती। संवाद
- फोटो : Samvad
त्योहारों की आहट के साथ बाजारों में रंग और रौनक बढ़ने लगी है। महिलाओं के शृंगार में खास जगह रखने वाले झुमकों की खनक इन दिनों बाजारों में सुनाई दे रही है। आकर्षक डिजाइन, रंग-बिरंगे मोतियों और पारंपरिक कारीगरी से सजे झुमके महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
बाजार में राजस्थानी, मारवाड़ी, झूमर, बरेली स्टाइल और फ्लोरल डिजाइन के झुमकों की मांग बढ़ी है। छोटी बच्चियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक अपनी पसंद के झुमके खरीद रही हैं। कई भाई त्योहार पर बहनों को उपहार देने के लिए मोतियों से सजे झुमके खरीद रहे हैं।
दुकानदार राजेश ने बताया कि त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों को देखते हुए इस बार झुमकों के कई नए डिजाइन मंगाए गए हैं। इनकी बिक्री भी अच्छी हो रही है। ग्राहक अफसाना ने बताया कि त्योहार या पारिवारिक कार्यक्रम में कपड़ों से मैचिंग झुमके पहनने से शृंगार में निखार आता है। यही वजह है कि वह हर खास मौके पर नए डिजाइन के झुमके खरीदना पसंद करती हैं।