{"_id":"6acb2c157c1705c43205d2f4","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-co-curricular-exam-rescheduled-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय: को-कैरिकुलर परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 की जगह 16 अक्टूबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय: को-कैरिकुलर परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 की जगह 16 अक्टूबर को होगी
Sun, 11 Oct 2026 11:57 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:57 AM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, कुलपति के निर्देश पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब संबंधित को-कैरिकुलर विषय की परीक्षा 16 अक्तूबर, शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विशेष परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। स्नातक षष्ठम सेमेस्टर के को-कैरिकुलर विषय की परीक्षा अब 15 अक्तूबर के बजाय 16 अक्तूबर को कराई जाएगी। यह निर्णय दो प्रश्नपत्रों की तिथि और समय एक होने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 अक्तूबर को बीए षष्ठम सेमेस्टर राजनीति शास्त्र और बीए, बीएससी व बीकॉम के को-कैरिकुलर विषय कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट की परीक्षा अपराह्न तीन से पांच बजे तक होनी थी। दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर होने से विद्यार्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रो. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, कुलपति के निर्देश पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब संबंधित को-कैरिकुलर विषय की परीक्षा 16 अक्तूबर, शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।
विज्ञापन