फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rain at night, sunshine during the day, farmers troubled by frost

Hathras News: रात को बारिश दिन में धूप, पाला से किसान परेशान

Mon, 13 Jan 2025 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rain at night, sunshine during the day, farmers troubled by frost
शनिवार की रात हल्की बारिश से रविवार को ठिठुरन बढ़ गई। ठंड से लोगों का हाल-बेहाल रहा। सुबह कोहरे से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में धूप निकली तो कुछ राहत मिली। इस मौसम में पाला पड़ने की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू किसान फसल को बचाने के लिए सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में रजाई में छिप गए। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। रविवार की सुबह लोग जगे तो कोहरे की चादर तनी हुई थी। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चला रहे थे। थोड़ी दूरी तय करने में निर्धारित से अधिक समय लगा। दिन में धूप खिली। शाम को मौसम में नमीं बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई। लोग जल्दी अपने घरों को निकल गए।
विज्ञापन

-
पाले के डर से फसलों की सिंचाई कर रहे किसान-
रात को बारिश और दिन में धूप खिलखिलाने से पाला पड़ने की संभावना बढ़ गई। पाले की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई। फसलों को पाले से बचाने के लिए किसान सिंचाई कर रहे हैं। पाला पड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान आलू की फसल पर होता है। इससे फसल के पत्ते पीले पड़ जाते हैं। जिससे फसल का उत्पादन व गुणवत्ता प्रभावित होती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह और डॉ. एके सिंह ने कहा है कि आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए फसलों में सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed