{"_id":"67e459ff056650854c085b3d","slug":"railway-tracks-will-be-monitored-in-summer-hathras-news-c-56-1-mrt1060-129135-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गर्मियों में रेल पटरियों की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गर्मियों में रेल पटरियों की होगी निगरानी
Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के कारण रेलवे ट्रैक को होने वाले नुकसान पर नजर बनाए रखने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे पेट्रोलियम चार्ट बनवा रहा है। रेल मित्रों को भी इसके लिए आगाह किया गया है।
रेलवे ट्रैक के लिए अधिक सर्दी के साथ ही अधिक गर्मी भी नुकसानदेह होती है। यही कारण है कि अधिक सर्दियों में रात के समय स्पेशल पेट्रोलिंग कराई जाती है। अधिक गर्मी के समय भी स्पेशल पेट्रोलिंग कराया जाना आवश्यक होता है। इस बार भी गर्मी के मौसम में रेल पटरियों की निगरानी की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके तहत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाले करीब 64 किलोमीटर के दायरे में पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने के लिए चार्ट तैयार किया गया है। दूसरी ओर ट्रैक फ्रैक्चर, पटरियों के चौड़े होने की घटनाओं पर निगाह रखे जाने के लिए रेल मित्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल सूचित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि हर साल ही गर्मियों से पहले इसकी तैयारी की जाती है, ताकि रेल यातायात सुरक्षित रह सके।