फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Railless bridge is inviting accidents

रेलिंग विहीन पुल दे रहा हादसों को न्योता

Sun, 16 May 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Railless bridge is inviting accidents
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव और मई के बीच बने पुल पर रैलिंग न बनने की वजह से आए-दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद पुल पर रैलिंग का निर्माण नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि यह पुल मई से दाऊजी जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ता है। इसे पुल की रैलिंग को बनवाने को लेकर कई बार लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई है, जिससे इस पुल से होकर गुजरने पर होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लग सके, लेकिन आज तक समस्या की कोई सुनवाई नहीं की गई है। अब ग्राम पंचायत गढ़ उमराव के ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुल पर रैलिंग बनवाने के लिए डीएम व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग द्वारा गढ़ उमराव और मई के बीच बनाए गए पुल की रैलिंग नहीं बनाई गई है, जिससे आए-दिन वाहन चालक वाहन सहित रजवाहे में गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार तो सड़क दुर्घटना में जान तक चली जाती है, इसलिए इस पुल की रैलिंग बनवाया जाना जनहित में आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार चौधरी, ग्राम प्रधान, गढ़ उमराव।
- गढ़ उमराव मई के बीच पड़ने वाले पुल की रैलिंग को अतिशीघ्र बनवाया जाए, जिससे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बच सकें। -जीवाराम, ग्रामीण।
- कई बार रैलिंग बनाए जाने को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया, जबकि नियमानुसार पुल की रैलिंग अवश्य होनी चाहिए। -राधेश्याम, ग्रामीण।

- लोक निर्माण विभाग को पुल बनाने के दौरान ही रैलिंग का निर्माण करना चाहिए था। फिलहाल, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रैलिंग का निर्माण जरूरी है। - रामप्रकाश, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed