{"_id":"655a2398c2fb6089090e825d","slug":"raid-on-shops-of-52-fertilizer-sellers-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 52 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा, दो लाइसेंस निलंबित, छापेमारी से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 52 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा, दो लाइसेंस निलंबित, छापेमारी से मची खलबली
Sun, 19 Nov 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Nov 2023 08:32 PM IST
सार
उप कृषि निदेशक हंसराज के द्वारा सादाबाद, जिला कृषि अधिकारी ने हाथरस, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सासनी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह ने सिकंदराराऊ में 52 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 11 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
स्टॉक चेक करते जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां तहसीलवार टीमों ने 19 नवंबर को छापा मारा। 52 दुकानों पर छापा मारा गया। 11 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं अभिलेख अपूर्ण होने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस व दो उर्वरक विक्रेता के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने किसानों को उच्च गुणवत्ता के उर्वरकों की आपूर्ति व उचित दर उपलब्ध कराने को लेकर तहसीलवार उर्वरक निरीक्षकों की टीम गठित कर कार्रवाई की है। उप कृषि निदेशक हंसराज के द्वारा सादाबाद, जिला कृषि अधिकारी ने हाथरस, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सासनी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह ने सिकंदराराऊ में 52 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 11 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस एवं दो उर्वरक विक्रेताओं मैसर्स सोलंकी खाद भण्डार एवं गोपाल खाद भण्डार, जलेसर रोड के लाइसेन्स निलंबित कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि स्टॉक पंजिका, विक्रय पंजिका तथा रसीद अनिवार्य रूप से रखी जाए। डिजिटल स्टॉक रजिस्टर, तिथिवार स्टॉक की स्थिति का होना आवश्यक है।
विज्ञापन