फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raid on salt merchant's house on information about explosive chemical

Hathras News: विस्फोटक रसायन की सूचना पर नमक कारोबारी के यहां छापा

Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Raid on salt merchant's house on information about explosive chemical
शहर के चूना वाला डंडा स्थित एक फर्म के गोदाम पर जांच करते राज्य जीएसटी के अधिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने गोपनीय सूचना पर शहर के नमक कारोबारी के तीन ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने यह कार्रवाई विस्फोटक उत्पाद में प्रयोग होने वाले केमिकल की सूचना पर की। टीम को जांच में यहां कई प्रकार के रसायन मिलने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन




शहर के नजिहाई बाजार स्थित नमक व सोड़ा आदि का कारोबार करने वाली एक फर्म पर विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। शनिवार दोपहर फर्म पर पहुंची टीम को कारोबारी के दो अन्य गोदाम होने की भी जानकारी मिली। चूना वाला डंडा स्थित गोदाम पर अधिकारियों ने कई घंटे तक छानबीन कर वहां उपलब्ध माल की गणना कर दस्तावेजों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन




एक अन्य गोदाम पर भी कुछ अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र की कई फर्माें पर पिछले दिनों केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापा मारा था। यहां रंग में प्रयोग होने वाले रसायन का कारोबार होता था। अब विस्फोटक रसायन की सूचना पर कार्रवाई अहम मानी जा रही है। कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में भी खलबली मच गई है। टीम में एसआईबी मथुरा के उपायुक्त शशीभूषण त्रिपाठी, सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ सीमा उपाध्याय, करतार सिंह, सुनील कुलश्रेष्ठ, योगेन्द्र चाहर, प्रेम सिंह, मनोज गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







दो दिन पहले पुलिस कार्रवाई की भी चर्चा

एसआईबी की ओर से जिस कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई की गई है, वहां दो दिन पहले पुलिस की तरफ से भी कार्रवाई किए जाने की चर्चा है। यही कारण है कि एसआईबी की टीम को माल की बरामदगी के लिए देर शाम तक कवायद करनी पड़ी। यहां अहम बात है कि बंगाल की पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के तार हाथरस से जुड़े थे। लिहाजा इस कार्रवाई को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।







कुछ विशेष रसायन के कारोबार होने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। फर्म के कई ठिकानों पर जांच की जा रही है। स्टाॅक की गणना की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
-शशी भूषण त्रिपाठी, उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed