फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   quiz competition in memory of rageev gandhi held on 13-14 september

13-14 सितंबर को होगी राजीव गांधी जिला स्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Sat, 29 Aug 2020 06:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
quiz competition in memory of rageev gandhi held on 13-14 september
राजीव गांधी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान नगर का? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की स्मृति में राजीव गांधी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 13-14 सितंबर होगा। प्रतियोगिता का विषय भारत की सशक्तीकरण की यात्रा होगा। इसमें 16-22 आयु वर्ग के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंडित अनुज शर्मा एडवोकेट ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय होगी। हर जिले में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम आने वाले विद्यार्थी को लैपटॉप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को मोबाइल और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को टैबलेट दिया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर सैकड़ों अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को 30 मिनट में 60 सवालों का उत्तर देना होगा। प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट युवाजोश डॉट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान रेफरल कोड 15497 और 15501 में से एक रेफरल कोड डालना होगा। सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन साहब, प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम एडवोकेट, विकास चौधरी जगत रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed