{"_id":"6a8b628af6b2bc5ea9060ebf","slug":"pwd-employee-dies-in-accident-while-heading-for-kanwar-yatra-duty-hathras-news-c-56-1-sali1016-153194-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कावड़ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे लोनिवि कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कावड़ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे लोनिवि कर्मी की हादसे में मौत
Mon, 24 Aug 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
ईश्वरी प्रसाद का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक हाइवे के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ईश्वरी प्रसाद (59) की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे थे। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर निवासी ईश्वरी प्रसाद लोनिवि में मेट थे। परिजन के अनुसार शनिवार की सुबह जेई ने मोबाइल पर कॉल कर सुबह 10 बजे तक कावड़ यात्रा ड्यूटी में हाथरस पहुंचने का निर्देश दिया था।वह अपने साथी पप्पू निवासी हाजीपुर के साथ बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे थे। रामपुर गांव के निकट एक होटल के पास पीछे से आया अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक चला रहे पप्पू का संतुलन बिगड़ा और बाइक डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में ईश्वरी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां ईश्वरी प्रसाद की मौत हो गई। सीओ अमित कुमार पाठक ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगले साल सेवानिवृत्त होना था
परिजन के अनुसार ईश्वरी प्रसाद का विभाग में सेवाकाल एक वर्ष ही बचा था। अगले साल सेवानिवृत्त होना था। परिवार में पांच बच्चे (तीन बेटे और दो बेटियां) हैं, जिनमें से छोटे बेटे की शादी होना बाकी है। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।