फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest staged by sitting on the highway over disability pension.

Hathras News: दिव्यांग पेंशन के लिए हाईवे पर बैठकर जताया विरोध

Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Protest staged by sitting on the highway over disability pension.
दिव्यांग पेंशन के लिए हाईवे पर बैठा युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को विकलांग पेंशन की मांग को लेकर एक युवक बीच सड़क पर बैठ गया। लोगों ने युवक को समझाकर सड़क से हटने का प्रयास किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रपत्र पर अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने से युवक नाराज था। अपनी मांग के लिए उसने हाईवे पर बीच सड़क में बैठकर विरोध जताया। युवक के सड़क पर बैठने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाते हुए सड़क से हटकर अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही। काफी देर तक हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा रही।बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed