{"_id":"a21586fcba3dd7396b1f7c1fd51c50bf","slug":"protest-of-illegal-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध व्यापार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध व्यापार का विरोध
hathras
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)।मंडी में अनाज के थोक तथा फुटकर व्यापरियों ने बुधवार को नगर के अनेक स्थानों पर चल रहे अवैध फड़िहा अनाज व्यापार के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। मंगलवार को मंडी कर्मियों के साथ मारपीट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि अगर अवैध व्यापार को बंद न कराया गया तो व्यापारी मंडी पर ताला लगा कर अनशन करने पर विवश होंगे।
व्यापारियों द्वारा उपजिलाधिकारी एनपी पाण्डेय को दिए ज्ञापन में कह है कि जीटी रोड पर फड़िहा लाईसेंस लेकर अनाज की अवैध रूप से खरीद फरोख्त की जा रही है। 9 क्व्ंिाटल 99 किलो के स्थान पर टनों माल मंडी चोरी कर खरीदा जा रहा है। मंडीकर्मी गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिये इस कार्य की वीडियोग्राफी करा रहे थे। इसी दौरान कई लोगों ने काम में बाधा डाली तथा मंडी कर्मियों के साथ मारपीट की। इससे मंडी कर्मचारी भयभीत हैं। उल्लेख किया गया है कि मंडी यार्ड के बाहर इस व्यापार से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। इससे मंडी के व्यापारी जो कि वैद्य लाईसेंस लेकर व्यापार कर रहे हैं उनके कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इससे पहले भी इस कार्य के खिलाफ मंडी व्यापारी हड़ताल कर अनशन की कार्रवाई कर चुके हैं। एसडीएम ने कहा कि गलत कार्य किसी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा।
ज्ञापन में व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यह काम न रुका तो व्यापारी मंडी बंद कर अनशन करने पर मजबूर हो जायेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से थे श्रीपाल शर्मा, पवन ट्रेर्डस, गौरी शंकर, प्रेम गुप्ता वंशीवाला, कपिल कुमार सुभाष चंद्र, सुरेश कुमार, रघुवेश कुमार, मदन गोपाल यादव, अजय, दिनेश, प्रेमसिंह, सुरेश कुमार, वनवारी लाल आदि शामिल थे।