फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest held against attack on Chandrashekhar's convoy

Hathras News: चंद्रशेखर के काफिले पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 04 Mar 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 04 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Protest held against attack on Chandrashekhar's convoy
धरना-प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ हो रहीं घटनाओं के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का भी विरोध किया।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम के नेतृत्वप में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मथुरा जिले में 15 दिन में तीन घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा मेरठ जिले की सरधना तहसील के गांव कालिंद्री में बरातियों के साथ मारपीट और लूटपाट कर बरात नहीं चढ़ने दी गई।
विज्ञापन





सांसद चंद्रशेखर आजाद मथुरा में तीन स्थानों पर जा रहे थे, वहां उनके काफिले पर हमला किया गया। यह वारदातें प्रदेश सरकार की मानसिकता को दर्शा रही हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, मुस्तकीन, अशोक कुमार, भगत सिंह, रामजीत, युवराज सिंह, रंजीत, योगेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, कृष्णा सागर आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed